शहडोल पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जो कार जब्त की गई है, वह एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
arrested

arrested

Shahdol News : मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने 1 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार है। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनके पास से 1 क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजारी कीमत लगभग 17,40,000 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही एक आर्टिगा कार जब्त की गई है।

खैरहा थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला खैरहा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अर्टिगा कार में भारी मात्रा में गांजा लोड कर परिवहन किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। साथ ही मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखते ही कार को जंगल की तरफ मोड़ दिया, जिससे वह शक के दायरे में आ गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान 1 आरोपी पुलिस के हाथ लग गए, जबकि 3 अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने मामले को लेकर बताया कि आरोपी की पहचान शशिराज यादव के रूप में की गई है जो कि देवगई गांव का रहने वाला है, जबकि वाहन चालक शशि पनिका निवासी लखबरिया, विकास जायसवाल निवासी देवगई और तिवारी निवासी चचाई फरार है। जिनकी तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जो कार जब्त की गई है, वह एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews