
Shahdol Road Accident : शहडोल में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें 25 यात्री घायल हुए हैं। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बुढ़ार से शहडोल आ रही थी बस
दरअसल, बुढ़ार से शहडोल आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे बने कच्चे मकान में घुस गई। गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त कोई भी वहां पर मौजूद नहीं था। हालांकि, बस में सवार लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूर्व CM ने किया ट्वीट
वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शहडोल ज़िले में एक यात्री बस दुर्घटना में 25 यात्रियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”
शहडोल ज़िले में एक यात्री बस दुर्घटना में 25 यात्रियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 3, 2023
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

