Shahdol News: 15 अगस्त के दिन 100 गांवों में लगाई जाएगी जल चौपाल, एक साथ होगा ध्वजारोहण

Shahdol News: 15 अगस्त के दिन 100 गांवों में लगाई जाएगी जल चौपाल, एक साथ होगा ध्वजारोहण

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 15 अगस्त के दिन 100 गांवों में जल चौपाई लगाई जाएगी। जिसके लिए ग्राम पंचायतों का चयन किया जा चुका है और मैदानी स्तर पर इसकी तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र ने बताया कि जिले के सभी अमृत सरोवरों में एक साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दिन ग्रामीणों को अमृत सरोवर पर्व के महत्व और उसके फायदे समझाए जाएंगे।

ग्रामीणों को समझाएंगे अमृत सरोवर का महत्व

दरअसल, 15 अगस्त को जल चौपाल के माध्यम से लोगों तक इस बात को पहुंचाया जाएगा कि ग्रामीण स्वंय स्व रोजगार के अवसर बना सकते है। वो खुद  मछली पालन समेत अन्य व्यवसाय कर कमा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी और पर आश्रित होने की जरुरत नहीं है। इसे लेकर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र ने बताया कि उन्हें कुल 88 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला था जो कि बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, विभाग द्वारा अब कुल 123 सरोवर का काम चल रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews