
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी पश्चिम वन परिक्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ तिखवा के जंगल में तेंदुआ ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज जारी है बताया जा रहा है कि किसान की हालत स्थिर बनी हुई है।इसके अलावा तेंदुआ ने तीन मवेशियों का भी अपना शिकार बनाया है।
बता दें कि बुधवार को तिखवा के जंगल से निकलकर किसान लाला यादव अपने खेत से काम करके घर लौट रहा था तभी उस पर तेंदुए ने उस पर अचनाक से हमला कर दिया। हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान की हालत स्थिर है। घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है।
तीन दिन से घूम रहा है तेंदुआ (Leopard)
स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि तिखवा के जंगल में पिछले कुछ दिनों से कई तेंदुआ के घूमने की खबर मिल रही हैं। इस बात की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद से वन विभाग के अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। गांव के आसपास तेंदुआ के घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जिम्मेदार अधिकारी ट्रेनिंग में
इस पूरी घटना को लेकर अधिकारी से बात कि तब उन्होंने जानकारी देते हुए बताय कि अधिकांश जवाबदार अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जिले से बाहर हैं। इस कारण मैदानी स्तर पर कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही की भी बात सामने आ रही है। एसडीओ, रेंजर समेत अन्य अधिकारी इन दिनों ट्रेनिंग में बैंगलोर गए हुए हैं।
जवानों से सख्ती से करवा रहे गश्त
एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में तेंदुआ बफर जोन से निकलकर जंगल में घूम रहे हैं। इस कारण विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को जंगलों की ओर जाने से रोका जा रहा है। वहीं घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहाँ उसका इलाज जारी है।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट
