
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक खबर सामने आई है, जहां शातिर बदमाशों ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती करके उसे अगवा करने का प्लान बनाया, जिसमें वह सफल भी हुए। वहीं, जब बात पुलिस को पता चली तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बाइक से इंदौर से शहडोल जिले के बुढार पहुंचे थे, जहां नाबालिग को बहला फुसलाकर बाइक में बैठाए और और मैहर घूमने के नाम पर उसे लेकर रवाना हो गए। काफी समय तक नाबालिग किशोरी घर नहीं पहुंची, तो उसके पिता ने थाने पहुंच पुलिस को मामले की जानकारी दी।
आगे की कार्रवाई जारी
वहीं, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए टीम का गठन किया और आसपास के थाना चौकी, फिक्स पॉइंट, कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। बता दें कि पुलिस की तत्परता से आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ा लिया गया है। साथ ही नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
शहडोल से राहुल राणा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

