यहां के विधायक ने उठाई गैती फावड़ा और शुरु किया सड़क के गड्ढों का भराव

यहां के विधायक ने उठाई गैती फावड़ा और शुरु किया सड़क के गड्ढों का भराव

शहडोल, अखिलेश मिश्रा

शुक्रवार को जिले की जर्जर सड़को को ठीक करने के लिए भजपा विधायक गैती फावड़ा लेकर सड़क पर उतर गए। जहां विधायक ने ब्यौहारी विधायक शरद कोल और अपने समर्थकों के साथ मिलकर सड़के में रहे गड्ढों का भराव किया। विधायक ने शहडोल-रीवा मार्ग के गड्ढों का भराव किया है।

दरअसल, सड़क में हो रहे गड्ढों के चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन जर्जर रोड पर सड़क हादसे के मामले भी सामने आ रहे थे। वहीं हादसों और लोगों की परेशानियों को देखते और सड़क के पेच वर्क नहीं होने के चलते  विधायक खुद सड़क के मर्रम्मत के कार्य में जुट गए ।

बता दें कि बीते दिन जर्जर सड़के के चलते एक ग्रामीण सड़का हादसे का शिकार हो गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीण की मौत से नराज लोग सड़क पर उतर कर आज विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री, सांसद , विधायक के खिलाफ नारे लगाए जा रेह थे। जिसके तुरंत बाद विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खुद ही सड़के के मर्रम्मत के कार्य में जुट गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews