
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिक्षा व्यवस्था पर सवाल करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। दरअसल, स्कूल में चार कमरे होने के बावजूद बच्चे यहां बदहाली के बीच पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण यहां पर शिक्षा व्यवस्था का हालत बद से बदतर हो चुका है। आइए विस्तार से जानें यहां…
कुआं गांव का मामला
दरअसल, मामला कुआं गांव का है जोकि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा मिश्रा का ग्रह ग्राम है। इसके बावजूद, सोनवर्षा, सूर्यनगर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि यहां कुछ समय पहले ही नई बिल्डिंग बनवाई गई है, लेकिन इसका कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसमें ना तो दरवाजा है और ना ही खिड़की है। इसके बनने के बाद से ही यह गाय और भैंसों का आवास बन चुका है। इस कारण यहां हमेशा गंदगी भी रहती है।
बच्चों को होती है समस्या
वहीं, पुराने विद्यालय की बात करें तो यहां पर एक ही कमरे में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन भी बाहर ही बनाया जाता है, क्योंकि यहां के किचन सेट में भी गाय और भैंसों को पनाह दी गई है। इसके अलावा, शौचालय जर्जर हालत में है, जिससे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस जगह गाय और भैंस रहते हैं, कई बार तो उसी के बाहर बच्चों को पढ़ाया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”997278950″]
[dgv_vimeo_video id=”997278536″]
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

