
Shahdol News : शहडोल पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में इन्हें बड़ी सफलता लगी है और जिले भर के अलग-अलग थानें में कुल 108 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनके पास से करीब 600 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब बरामद की गई है।
शराब माफियों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद से शराब माफियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि पुलिस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसे लेकर अक्सर ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल, सभी से पुछताछ की जा रही है।
इन स्थानों पर हुई कार्रवाई
कोतवाली थाना क्षेत्र में 9, सोहागपुर में 10, गोहपारू में 7, सिंहपुर में 10, खैरहा में 7, धनपुरी में 8, बुढार में 11, अमलाई में 9, जयसिंहनगर में 7, ब्यौहारी में 09, जैतपुर में 8, देवलोंद में 5, पपौंध में 5 और सीधी में 3 स्थानों पर दी गई थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

