
शहडोल| मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच ट्रैवल हिस्ट्री न बताने पर बड़ी कार्रवाई की गई है| प्रदेश के शहडोल में दिल्ली जमात में शामिल होकर ट्रेवल हिस्ट्री न बताने पर एक प्रोफ़ेसर को निलंबित कर दिया गया| प्रदेश मे बढ़ते संक्रमण के बावजूद कालेज प्रोफेसर ने प्रबंधन को जमात में शामिल होने की जानकारी नहीं दी थी।
जानकारी के मुताबिक शहडोल मेडिकल कालेज के प्रोफसर डॉ. मोहम्मद मुजाहिद अंसारी को निलंबित किया गया है| प्रोफेसर 6 से 11 मार्च तक नागपुर के लिये अवकाश ले कर दिल्ली जमात में शामिल हुए थे| प्रोफ़ेसर जमात से लौटने के बाद 12 से 19 मार्च तक मेडिकल कालेज में सेवाएं देते रहे| ट्रेवल हिस्ट्री न बताने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

