झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की सिफारिश, स्वास्थ्य विभाग ने एसपी को भेजा पत्र

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की सिफारिश, स्वास्थ्य विभाग ने एसपी को भेजा पत्र

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। झोलाछाप फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसपी और टीआई को पत्र भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टर पर छापामार कार्रवाई के दूसरे दिन ही एसपी और टीआई को ये पत्र भेज दिया है। अब पुलिस मामले की जांच के बाद संबंधित झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है।

गौरतलब है कि आनंद दुबे कल्याणपुर रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नाम से क्लीनिक चला रहा था। वह गांव के लोगों का इलाज कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने जब उसके यहां छापा मारा तो उस समय भी वह मरीजों को भर्ती कर इलाज कर रहा था। इस झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में गर्भपात की दवाइयां भी मिली थी।  उसके यहां से स्वास्थ्य विभाग को 47 प्रकार की दवाइयां जब्त की थी। मामले की शिकायत एक युवक ने सीएमएचओ से की थी। आश्चर्य की बात तो यह है कि झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री के शहर के बीच तीन साल से फर्जी क्लिीनिक चला रहा था लेकिन अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। ये व्यक्ति महज बीए पास है तथा जनरक्षक डिग्री रखे हुए था। अब कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसपी को पत्र लिखा है ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews