ब्यौहारी एवं खांड के वार्डाें का जल्द होगा आरक्षण, 4 सितंबर को होगी कार्यवाही

ब्यौहारी एवं खांड के वार्डाें का जल्द होगा आरक्षण, 4 सितंबर को होगी कार्यवाही

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने आदेश जारी कर नगर परिषद ब्यौहारी एवं खांड के वार्डाे की आरक्षण की कार्यवाही 4 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में किये जाने के निर्देश जारी किये है। वार्डाें की आरक्षण की कार्यवाही हेतु नगर परिषद ब्यौहारी प्रमोद पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी, जयदेव दीपांकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्यौहारी को 12 बजे से 1 बजे तक, नगर परिषद खांड हेतु प्रमोद पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी खांड 2 बजे से 3 बजे तक एवं कम्प्यूटर आपरेटर सामान्य निर्वाचन शाखा शहडोल संजय खरे की ड्यूटी लगाई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews