शहडोल जिले में रेत माफिया का आतंक, ब्यौहारी विधायक के साले पर हुआ जानलेवा हमला

ब्यौहारी विधायक के साले पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें विस्तार से...
शहडोल जिले में रेत माफिया का आतंक, ब्यौहारी विधायक के साले पर हुआ जानलेवा हमला

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अपराधों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। आए दिन यहां पर ऐसी घटनाएं सामने आते रहती है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां ब्यौहारी विधायक के साले पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि जिले में कानून व्यवस्था इतनी ध्वस्त हो चुकी है कि माफिया दिनदहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से यह काला कारोबार चल रहा है।

लोगों में दहशत का माहौल

वहीं, दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जहां मुड़ना नदी से दिनदहाड़े रेत निकली जा रही थी। जिसका गांव के सरपंच द्वारा विरोध करने पर उनसे बदसलूकी की गई, जबकि तीसरे मामले में रेत ठेका कर्मचारियों पर बदमाशों ने हमला बोला। वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद कंपनी के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। बता दें कि यह तीनों मामला अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटा है। इन सब घटनाओं के बाद जिले के लोगों में दहशत का माहौल है।

आई गंभीर चोट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक शरद कोल का साला प्रदीप कोल और अन्य ग्रामीणों ने रेत माफिया आरोपियों योगेश चतुर्वेदी, पवन सिंह, मुकेश चतुर्वेदी और सत्यम चतुर्वेदी को यह कहा गया कि गांव से दिन-रात रेत से लदे वाहन ले जाने के कारण सड़क खराब होती जा रही है। इसी बात को लेकर माफियाओं ने ग्रामीणों के ऊपर हमला करने के लिए बंदूक निकाला और प्रदीप को पकड़कर मारपीट की। इससे प्रदीप को गंभीर चोट पहुंची है।

मामला दर्ज

फिलहाल, घटना के बाद इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा ब्यौहारी थाना में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि रसपुर गांव में विवाद हुआ है। ट्रैक्टर निकालने की वजह से सड़क पर गड्ढे हो गए थे, जिसका लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने मारपीट की है। चारो आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1004738363″]

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews