
Shahdol News : शहडोल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जब बनास नदी में नहाने गए 6 युवक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसमें फंस गए थे। जिनमें से तीन सुरक्षित बाहर आ गए हैं जबकि 3 युवकों की तलाश जारी है। आनन-फानन में सूचना मिलते ही NDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसकी तीन टुकड़ियां तीनों की तलाश कर रही है। 10 किलोमीटर के रेडियस में युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके कारण टीम द्वारा अब ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ब्यौहारी थाना का मामला
बता दें कि शनिवार को 6 युवक पिकनिक मनाने ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हतवार गांव के समीप बनास नदी गए थे। इस दौरान सभी नदी में नहाने को उतरे। तभी अचानक जलस्तर बढ़ने से सभी पानी के तेज बहाव में बह गए। जिनमें से तीन सुरक्षित वापस निकल आए थे वहीं शुभम चतुर्वेदी, अंकुश तिवारी और प्रियांशु तिवारी की तलाश लगातार जारी है।
प्रभारी कलेक्टर श्री @himanshuchandra ने बनास नदी में बहे युवकों के रेस्क्यू की वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी दी@JansamparkMP @mohdept pic.twitter.com/MPjGqAYIzZ
— Collector Shahdol (@dmshahdol) July 30, 2023
युवकों की तलाश जारी
पुलिस द्वारा देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन रात होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया। वहीं, सुबह होते ही एक बार फिर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। अब तक इस घटना को लगभग 20 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन तीनों में से किसी एक का भी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से सभी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
परिजनों में आक्रोश
वहीं, परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर, प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र और स्थानीय विधायक शरद कोल सुबह से ही मौकास्थल पर डटे हुए हैं। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनका ढांढ़स बना रहे हैं। उनके द्वारा इस बात का आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही तीनों लापता युवकों को ढूंढ लिया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

