
शहड़ोल, अखिलेश मिश्रा। जिले के सोहागपुर थाना ईलाके के हर्री गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है, ऐसा माना जा रहा है कि घटना देर रात की है। जानकारी के बाद घटना स्थल पर सोहागपुर पुलिस, एफएसएल टीम के साथ एसपी सत्येन्द्र शुक्ल सहित एडीजी भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस नें डबल मर्डर मिस्ट्री की जांच में जुट गई है।
दरअसल, जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर ग्राम हर्री में डबल मर्डर की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, अज्ञात आरोपियों नें ग्राम हर्री में रहने पिता सूरज व पुत्र सुशील यादव की धारदार हथियार से हत्या की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना देर रात की है। मृतकों के शव उनके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मिले है। मृतक पिता-पुत्र के हांथ बंधे हुए पाए गए है। जानकारी लगते ही ग्रामीणों नें इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सोहागपुर पुलिस और एसपी सत्येन्द्र शुक्ल डीआईजी जीपीएस उइके भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मौका पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है, वहीं पुलिस ने इस डबल मर्डर मिस्ट्री की में विभिन्न एंगल से जांच करनें में जुट गई है।
निदेशक और संपादक

