एमपी में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी नेशनल खिलाडियों की कार, मौके पर मौत

shahdol-accident-collision-between-standing-truck-and-car-two-died-in-this-incidence

शहडोल।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा हो गया।यहां नेशनल हाइवे पर खड़े एक ट्रक में नेशनल खिलाड़ियों की कार जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों खिलाडियों की मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने परिजनों को दे दी है और फिलहाल खिलाड़ियों के शव को बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

         दरअसल, देर रात हुई दुर्घटना नेशनल हाईवे पर पार्क एक ट्रक के कारण हुई।बताया जा रहा है कि ट्रक किनारे पर खड़ा हुआ था, जिसकी पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों की कार उसके पिछले हिस्से में जाकर घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में दोनों ही खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई। नेशनल हाईवे 43 पर हुई इस दुर्घटना में तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी शरद सुरेन और जसपाल सिंह की मौत हुई। दोनों खिलाड़ी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले थे। रांची के एक्सपोर्ट क्लब से दोनों खिलाड़ी तीरंदाजी के नेशनल प्लेयर बने थे।घटना की जानकारी पुलिस ने रांची स्थित दोनों ही खिलाड़ियों के परिजनों को दे दी है और वहां से मृतकों के परिजन रवाना हो गए हैं। फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के शव को बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews