शहडोल: बारिश से लबालब हुआ बाणसागर बांध, 8 गेट खोले, सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी

शहडोल में लगातार हो रही बारिश से बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ चुका है। सोमवार से ही हजारों क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।
Shahdol

शहडोल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाणसागर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध में मौजूद पानी का स्तर लगभग भराव के करीब पहुंच चुका है। जलस्तर को देखते हुए सोमवार से ही बांध के आठ गेट खोल दिए गए हैं। इनसे हजारों क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

कैसी है पानी की स्थिति

बारिश के चलते बांध में 2466.83 क्यूमेक पानी आ रहा है। जबकि 3458.84 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है। स्पिलवे के माध्यम से सबसे ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 6,7,8,9,10,11,12 और 13 को एक एक मीटर खोल दिया गया है। यह सारा पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। कल से लगातार पानी की निकासी जारी है। पानी की निकासी अलग अलग जगह से की जा रही है। बिजली घर क्रमांक 3 से 174.84, भीतर की नहर से 01 क्यूमेक, दाईं नहर से 01 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बांध में कितना है पानी

जल संसाधन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर की सुबह 8 बजे तक बांध का जलस्तर 341.58 मीटर था। जबकि पूर्ण भराव 341.64 मीटर है। बांध 98.42 प्रतिशत भर गया है। पिछले साल इस तारीख पर बांध का जलस्तर 341.50 मीटर था। फिलहाल इसमें 5343.89 एमसीएम जल का भंडारण मौजूद है।

निचले इलाकों में अलर्ट

एक तरफ तो बांध पूरी तरह से भर चुका है। दूसरी तरफ तेज बारिश लगातार जारी है। इस सीजन में अब तक कुल 789.09 किलोमीटर बारिश हो चुकी है। बांध के गेट खोलकर सारा पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में जो गांव इस नदी के आसपास बसे हुए हैं, वहां जल भराव देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि गांव में रहने वालों को प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा है। जनता से नदी नालों और तेज पानी के बहाव वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews