Shahdol कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

Shahdol कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। शहडोल कलेक्टर  (shahdol coollector) डॉ सतेंद्र सिंह ने जनपद पंचायत बुढार भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण (Community health center inspection) किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला वार्ड, पीएनसी वार्ड, एन.आर.सी. तथा कोरोना वायरस मरीजों (corona virus patients) के लिए बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एवं अस्पताल में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण निर्मित करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने कोविड-19 मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं एवं भोजन आदि की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर को मरीजों ने बताया कि यहां हर प्रकार की सुविधाएं मिल रही है, किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार को निर्देशित किया कि अस्पताल में बेड़ों में चादर रोज बदले जाएं। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि हम आइसोलेशन के मरीजों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा उनके घर में ही उन्हें मेडिकल किट एवं काढ़ा आदि उपलब्ध कराया जाए।

होम आइसोलेशन के मरीज की तबीयत खराब होने पर तत्काल उन्हें एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया जाए। कोविड-19 महामारी के संक्रमण एवं बचाव में सभी ऐतिहाती कदम उठाए जाएं, किसी प्रकार की लापरवाही माफ नहीं की जाएगी। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी बुढार डॉ0 सचिन कारखुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी रवि करण त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी सहित चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews