शहडोल कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र छतवई का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नवागत कमिश्नर जिले में भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान वह सोहागपुर के ग्राम पंचायत छतवई पहुंची, जहां उन्होंने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
Shahdol News

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसी बीच यहां की नवागत कमिश्नर जिले के भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान वह सोहागपुर के ग्राम पंचायत छतवई पहुंची, जहां उन्होंने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने निर्माणाधीन भवन की ड्राइंग का भी अवलोकन किया। इसके बाद क्लासरूम, लाइब्रेरी सहित अन्य सभी रूम के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

छात्रों से की बातचीत

इसके अलावा, कमिश्नर ने प्री प्राईमरी विद्यालय छतवई का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित छात्रों से भी बातचीत की और वहां की स्थिति के बारे में जाना। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी ली। यहां उन्होंने मतदान केंद्र 123 और 124 का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से मतदाताओं की सूची प्राप्त की।

धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

वहीं, कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया है और अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान उपार्जन के बाद किसानों के खातों में इंट्री करें। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews