शहडोल में जैन समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलुस, कलेक्टर को सुनाई व्यथा

जैन समाज के लोगों ने मौन जुलुस निकाला। इस दौरान वह जैन मंदिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर शहडोल को अपनी व्यथा बताई।
शहडोल में जैन समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलुस, कलेक्टर को सुनाई व्यथा

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित लगभग 60 साल पुराने जैन मंदिर का पिछला हिस्सा अत्यधिक जर्जर हालत में है। आलम यह है कि ट्रस्ट द्वारा निर्मित लगभग 7 दुकानें गिरने की कगार पर पहुंच गई है। हाल ही में जर्जर भवन का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसमें मजदूर काम कर रहा था। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके लिए जैन समाज के लोगों ने मौन जुलुस निकाला। इस दौरान वह जैन मंदिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर शहडोल को अपनी व्यथा बताई।

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

इस मामले में जिला प्रशासन भी केवल नोटिस जारी करने की औपचारिकता निभाकर शांत हो गया है। जैन मंदिर के जर्ज़र हिस्से से ही लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं। उसी हिस्से के बगल से बनी सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। मिली जानकारी के मुताबिक, नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग ने स्थल का भौतिक सत्यापन कर नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद, ट्रस्ट और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

जैन समाज ने निकाला जुलूस

बताया जाता है कि नगरपालिका द्वारा 6 अगस्त 2024 को पार्श्व दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट को पत्र माध्यम से नोटिस जारी कर जर्ज़र भवन को 10 दिवस के अंदर गिराकर विभाग को सूचना देने के निर्देश जारी किए गए थे। जैन समाज का आरोप है कि मंत्री दिलीप जायसवाल के रिश्तेदार होने के कारण प्रशासन जर्ज़र भवन को तोड़ने में आना कानी कर रहा।

[dgv_vimeo_video id=”1008733488″]

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews