चलती बुलेट में अचानक लगी आग, देखते ही देखते मिनटों में खाक हो गई बाइक, चालक ने ऐसे बचाई जान

धनपुरी में एक बुलेट में अचानक आग लग गई है। मिनटों में मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।
shahdol news

Shahdol News: शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के विलियस नम्बर 1 रिहायसी इलाके में एक बुलेट में अचानक लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति बाजार से घर जा रहा था तभी घर के सामने अचानक चलती बुलेट मे आग लग गई। बाइक धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। फिर जलकर खाक हो गई।

बाइक से कूदकर चालक ने बचाई जान

बुलेट दिग्विजय सिंह का बताया जा रहा है। जलती हुई बुलेट से किसी तरह कूद कर चालक ने अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पाने का कोशिश भी की। लेकिन तब तक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।

क्या है मामला?

दरअसल, दिग्विजय सिंह बुलेट सवार होकर बाजार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही विलियस के मनोज विश्वकर्मा के घर के पास पहुंचे तभी अचानक मोटरसाइकिल से तेज आवाज के साथ आग लग लगी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटे फैल चुकी थी। इस दौरान बुलेट चालक ने बड़ी सूझ-बूझ से गाड़ी से कूद कर खुद की जान बचाई। लेकिन गाड़ी जलकर खाक हो गई है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। बाइक जलकर राख बन गई। 

[dgv_vimeo_video id=”1001270340″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews