
Shahdol News : इन दिनों वन्यजीवो को शहडोल भा सा गया है, जिले में जंगली जानवर बाघ, हाथी और तेंदुए के मूवमेंट के बाद अब रिहायशी इलाके में भालू ने भी अपनी दस्तक दे दी है। वन्य जीवों ने लोगो को मुसीबत में डाल दिया बल्कि कौतूहल का विषय बना हुआ है। उत्तर वन मंडल के अमझोर वन परिक्षेत्र के अमझोर गांव के अमृत विद्या पीठ स्कूल के पीछे महुआ के पेड़ पर शहद खाने के लालच में पेड़ पर चढ़ा भालू लोगो के मनोरंजक का साधक बना हुआ है।
जिले के उत्तर वन मंडल के अमझोर वन परिक्षेत्र के अमझोर गांव के अमृत विद्या पीठ स्कूल के पीछे महुआ के पेड़ पर शहद खाने के लिए जंगल से आया एक भालू पिछले 6 घंटे से पेड़ पर चढ़ा है। लेकिन अब वो पेड़ से नीचे नहीं उतर पा रहा है। जब आसपास के गांव के लोगों को इस बात की सूचना लगी, तो वह भालू को देखने के लिए पहुंच गए। हालांकि जैसे ही इस बात की जानकारी वन विभाग को लगी तो आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और भालू की निगरानी कर रहे है।
घंटों पेड़ पर चढ़ा भालू
दरअसल लोगों की भीड़ देख भालू पेड़ से उतर नहीं रहा है। शहद खाने के लिए भालू पेड़ पर चढ़ा हुआ है, ये वीडियो भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दे कि पूर्व में भी इसी तरह अमझोर वन परिक्षेत्र में एक भालू शहद की लालच में घंटों पेड़ पर चढ़ा था।
चारों ओर जंगलों से घिरा हुआ है जिला
शहडोल जिला चारों ओर जंगलों से घिरा हुआ जिला है। क्योंकि जिले की सीमा बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से भी जुड़ी हुई है यहाँ आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। जो आमजन के लिए डर व मनोरंजन का साधक बनते है।
शहडोल से राहुल राणा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1045361905″]
