Shahdol News: कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर-संदिग्ध हालातों में नाबालिग लड़की की मौत, परिजनों का आरोप-शिक्षक और उसके साथियों ने किया अपहरण

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुएं में गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। बता दें कि बच्चा अपने नाना-नानी के घर कुछ दिन पहले घूमने के लिए आया था। इस दौरान वहां के बच्चों के साथ वो भी खेलने निकल गया। तभी खेलते-खेलते उसका पैर फिसला और वो कुएं में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

ननिहाल घूमने आया था बच्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जैसीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था जो कि अपने ननिहाल घूमने आया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जबतक परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। चिकत्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

गांव में मातम का माहौल

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच शुरू करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। सूचना मिलते ही बच्चे के माता-पिता, सगे-संबंधी मौके पर पहुंचे है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews