शहडोल पुलिस ने 2 चोर को किया गिरफ्तार, 18 लाख रुपये का सामान जब्त

थाना ब्यौहारी के लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान चोरी के प्रकरणों के शीघ्र निपटान के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है।
शहडोल पुलिस ने 2 चोर को किया गिरफ्तार, 18 लाख रुपये का सामान जब्त

Shahdol News : मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस को सफलता में लगी है। दरअसल, पुलिस ने 2 मामलों का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 18 लाख रुपए का सामान भी जब्त किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा जिले में लंबित चोरी के प्रकरणों की लगातार समीक्षा की जा रही है। थाना ब्यौहारी के लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान चोरी के प्रकरणों के शीघ्र निपटान के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी विवेक सोनी के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित नगद चोरी कर लिए थे। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्र. 289/24 धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, दूसरा मामला 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात को हुआ, जब गोदावल दुर्गा मंदिर के दान पेटी और कमरे से अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर ताला तोड़ा। साथ ही ₹ 8,400 नगद लेकर फरार हो गए। जिसके बाद फरियादी खुशीराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

चोरी की इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा एसडीओपी और थाना प्रभारी को घटनाओं की जांच करने के निर्देश दिए। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की वारदात को कटनी जिला के शातिर नकबजन और थाना माधव नगर जिला कटनी के निगरानी बदमाश राकेश ने अपने साथी अजय सिंह बादी निवासी ग्राम दलको कोठार थाना पपौंध जिला शहडोल के साथ मिलकर दी थी जोकि वापस इस घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 सितम्बर 2024 को साइबर सेल शहडोल के सहयोग से आरोपी राकेश सिंह को अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। तब उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना ब्यौहारी के निरीक्षक, उप निरीक्षक मोहन पडवार सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, सायबर सेल के आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा, हिमवंत चन्द्र मिश्रा, प्रकाश द्विवेदी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews