
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 25 मवेशियों को कब्जा मुक्त कराया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में रखा है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामा दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
SP की स्पेशल टीम कर रही कार्रवाई
बता दें कि शहडोल में मवेशी तस्करी हमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके कारण आए दिन पुलिस की कार्रवाई जारी रहती है। मवेशियों के साथ अत्याचार हो किया जा रहा है। उन्हें वाहनों में ठूंस कर तस्करी की जा रही है। बता दें कि जैतपुर से जयसिंहनगर, रीवा होते यूपी की तरफ आए दिन मवेशियों के वाहन निकलते रहते हैं। एसपी की स्पेशल टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई से मवेशियों को सुरक्षा मिलती है, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से तस्करी बिना किसी डर के इस कार्य को अंजाम दिया करते हैं।
सब इंस्पेक्टर ने दी ये जानकारी
वहीं, मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी मवेशियों को ट्रक में भरकर कानपुर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना मिलते ही टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई और अभियान चलाकर घेराबंदी की गई। इस दौरान ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर 18 नग पड़वा और 7 भैंस पाया गया। हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

