
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। साथ ही चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, मामला केशवाही थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कसेड़ नदी के पास दबिश देकर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया गया।
ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कसेड़ नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसे ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर टेडिया गांव के पास ले जाया जा रहा था। बता दें कि केशवाही और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन लंबे समय से एक गंभीर समस्या रही है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। जिसपर आज कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है। पुलिस, प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।
चौकी प्रभारी ने दी ये जानकारी
केशवाही पुलिस चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया है। जिसमें चालक अवैध रेत भरकर उसे केशवाही नगर में अनलोड करने जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने उसे घेर लिया और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। वहीं, पकड़े गए चालक की पहचान जयप्रकाश साहू के रूप में की गई है, जो टेडिया गांव का रहने वाला है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

