
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेत का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो बात हद से ज्यादा बढ़ चुकी है, क्योंकि रेत माफियाओं द्वारा बच्चों को बहती हुई नदी में उतार दिया गया है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर माफियाओं के लिए रेत निकालकर इकट्ठा कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिंहपुर थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना सिंहपुर के नकबही नदी का है, जहां अपनी जान को खतरे में डालकर बच्चों द्वारा रेत निकला जा रहा है। जिसके एकत्रित होते ही माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर, डग्गी और हाइवा में इसे ले जाकर बेच दिया जाएगा। इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने कई बार खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी दी है, लेकिन इसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सवालों के घेरे में प्रशासन
ग्रामीणों के अनुसार, दिन-रात यह रेत नदी से स्थानी लोगों के साथ बच्चों के द्वारा निकाली जाती है, लेकिन पुलिस और खनिज विभाग सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। उनका आरोप है कि पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से यह काला कारोबार चल रहा है। बता दें कि बारिश के मौसम में कभी भी नदी में तेज बहाव आ सकता है, जिससे बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि प्रशासन द्वारा अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।
नाबालिग से कराया जा रहा है रेत का अवैध उत्खनन….
वीडियो शहडोल जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सिंहपुर की नकबही नदी का, सवालों के घेरे में प्रशासन @SP_Shahdol @dmshahdol pic.twitter.com/iBYvI0b0pU
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 26, 2024
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी
वहीं, मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने कहा कि खनिज विभाग के साथ पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1013100357″]
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

