नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में पुलिस कांस्टेबल को ठहराया जिम्मेदार

suicide

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। जैतपुर के साखी गांव में एक 16 वर्षीय नेहा पनिका नें घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उन्हें नेहा का लिखा सुसाइड‌ नोट मिला है जिसमें उसने जैतपुर पुलिस के आरक्षक गुड्डू यादव व अन्य‌ तीन पर‌ आरोप लगाए हैं। कहां जा रहा है कि पुलिसकर्मी के साथ हुए मनमुटाव के बाद नेहा ने ये आत्मघाती कदम उठाया है।

सुसाइट नोट में लिखा है कि “मेरे मरने के पीछे पीछे किसी और का हाथ नहीं है बल्कि जैतपुर का पुलिस गुड्डू यादव का हाथ है।” नेहा की बहन ने नोट पढ़ते हुए बताया कि उसमें लिखा है कि पुलिसकर्मी गुड्डू यादव पर कानूनी कार्रवाई की जाए। गुड्डू यादव के साथ तीन और लोग विपिन, शिवकुमार और पुष्पेंद्र नाम का भी जिक्र है। देर घटना सोमवार शाम की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की बात कही है। जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम साखी में हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। नेहा की आत्महत्या मामले में फिलहाल पुलिसकर्मी गुड्डू यादव को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले की शहडोल पुलिस जांच कर रही है।

https://youtu.be/PZV20jpWOJ8

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews