दर्दनाक हादसा: मिट्टी की खदान धंसने से 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

दर्दनाक हादसा: मिट्टी की खदान धंसने से 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

शहडोल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया| यहां छुई मिट्‌टी (सफेद मिट्टी) की खदान धंसने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री (CM) ने घटना पर दुख जताया और मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

जानकारी के मुताबिक, जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के पपरेड़ी गांव में यह हादसा हुआ| घटना सुबह 9 :30 बजे के आसपास की बताई जा रही है| लोगों का कहना है कि 3 गांव के करीब 15-16 लोग मिट्टी खनन करने के लिए यहां पहुंचे थे, अचानक खदान के धंसने से सभी लोग उसमें फंस गए । मजदूरों के खदान के नीचे दबे होने के कारण उन्हें निकालने में काफी परेशानी हो रही थी जिसके लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई और फिर लाशों को निकालने का सिलसिला शुरू किया गया।

कलेक्टर सत्येंद्र सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार खदान से अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल 6 ग्रामीणों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक शरद कोल मौके पर पहुंचे| सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है साथ ही इस घटना की जांच कराने की बात कहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews