Shahdol News- अनियंत्रित होकर बस पलटी, 2 मजदूरों की मौत, आधा दर्जन घायल

SHAHDOL

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol District) में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक बस (Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई और करीब 6 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े… Shahdol – टैक्टर के नीचे सो रहे थे युवक, ट्राले ने मारी टक्कर, दबने से तीनों की मौत

सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना प्रभारी, एसडीएम-एसडीओपी और जयसिंहनगर स्वास्थ्य अमला  मौके पर पहुंचा। घायलों को शहडोल जिला अस्पताल (Shahdol District Hospital) रैफर किया और मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जयसिंहनगर थाना  ग्राम टेटका के समीप की है। यहां छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से यूपी (UP) के इलाहाबाद (Allahabad) जा रही कृष्णा बस सर्विस अचानक ग्राम टेटका के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई,  इसमें 2 लोगों पुष्पा केवट पति मेहतर केवट 27 वर्ष निवासी मुंगेली और आदित्य यादव पिता अजय यादव 7 माह निवासी मेघापारा, जिला बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई है, वही आधा दर्जन घायल हो गए।

यह भी पढ़े… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी भोपाल को देंगे करोड़ो की सौगात

सूचना मिलते ही शहडोल पुलिस (Shahdol Police) और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को शहडोल जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें 6 की हालात गंभीर है और बाकियों को मामूली चोट आई है। शुरुआती जांच में हादसा बस के अनियंत्रित होने के चलते होना पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews