
Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जो कि अपने समधी के घर ग्राम कठार जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सोन नदी पुल के पास का मामला
दरअसल, हादसा शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी कला सोन नदी पुल के पास का है। जब गैस सिलेंडर से लोड वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार रामदयाल की तत्काल मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।
परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना बल मौके पर भेजा गया था। मृतक का शव ब्यौहारी अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया और अब पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इधर, परिवारवालों का रो- रो कर बूरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

