Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से अजीब घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची। जिसका पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्यों रची साजिश?

दरअसल, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जब अयान नामक एक 20 वर्षीय युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस की पूछताछ में अयान ने बताया कि कर्ज चुकाने के दबाव में यह योजना बनाई थी। जिसके तहत खून से लथपथ एक तस्वीर उसने अपने परिजनों को गर्लफ्रेंड के मोबाइल से भेजी, जिससे वह घबरा गए थे और फौरन पुलिस के पास पहुंचे।

जांच जारी

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और उस नंबर का पता साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाला। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्लफ्रेंड से मिलने आए अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान का मामले को लेकर कहना है कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1016189170″]

राहुल सिंह राणा, शहडोल