VIDEO : एमपी की ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

fire-in-oil-factory-in-shujalpur-madhypradesh

शुजालपुर।

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में सोमवार दोपहर खुशबू ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर दूर तक काला धुआं फेल गया। आनन-फानन में राह से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक वहां रखा पूरा सामान और कई हजार लीटर तेल जलकर खराब हो गया। 

बताया जा रहा है कि यह आग की लपटें शाजापुर के शुजालपुर मैं डेंडी जोड़ के समीप बने खुशबू ऑयल फैक्ट्री केंपस कि है, यहां शॉर्ट सर्किट की वजह से सोमवार सुबह आग लग गई और लपटे  देखकर राह से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा सामान व कई हजार लीटर तेल जलकर खराब हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में करीब 50 लाख रुपए का सामान व तेल जलकर राख हो गया।आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है, हालांकि प्रारंभिक रुप में शार्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews