ट्रेन में महिला से टकराया युवक, अगले स्टेशन पर चल गए चाकू, 4 घायल

indore

शाजापुर, डेस्क रिपोर्ट। ट्रेन में महिला से टकराने के बाद दो युवकों के बीच विवाद और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। युवकों के बीच हुए इस विवाद में एक युवक ने अगले स्टेशन पर देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद धमकी देने वाले युवक ने अपने दोस्तों को बेरछा स्टेशन पर बुलाया। इसके बाद जिस युवक से विवाद हुआ था वह बेरछा (Berchha) स्टेशन पर उतरा तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया।

यह पूरी घटना बेरछा रेलवे स्टेशन के बाहर हुई है। युवकों पर चाकू से किए गए हमले में बीच-बचाव करने आए लोगों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। इसमें सभी को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है और तीन आरोपियों को राउंडअप किया गया है।

Must Read- स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे सलमान खान, Bigg Boss 16 के प्रोमो ने मचाया धमाल 

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बेरछा का रहने वाला सोनू नाम का युवक उज्जैन से बेरछा जा रहा था। ट्रेन में अचानक वो एक महिला से टकरा गया। यह देखकर महिला का बेटा सोनू से झगड़ा करने लगा। उसने अगले स्टेशन पर उतर कर उसे देख लेने की धमकी भी दी। इसके बाद जब ट्रेन बेरछा रेलवे स्टेशन पर पहुंची और सोनू ट्रेन से उतरा और स्टेशन के बाहर पहुंचा तो धमकी देने वाले युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ सोनू से मारपीट शुरू कर दी।

जब सोनू के कुछ साथी उसे बचाने के लिए वहां पहुंचे तो मारपीट कर रहे युवकों ने चाकूबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बेरछा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा कर हमला करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। इस घटना में अर्जुन, लोकेंद्र, महिपाल और श्रीपाल को चोट लगी है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews