सड़क हादसे में शहीद हुए एसआई हर्षवर्धन का होगा सम्मान, अंतिम संस्कार कल

si-Harshavardhan-death-in-road-accident-in-balaghat--will-be-honored-on-tuesday

कालापीपल| सोहन दीक्षित| बालाघाट में रविवार रात्रि को विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे के काफिले की सुरक्षा में लगे फॉलो गार्ड सुरक्षा वाहन को एक ट्राले द्वारा टक्कर मार दी गई। जिसमें लांजी थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक हर्षवर्धन सोलंकी सहित तीन अन्य जवान शहीद हो गए थे। उपनिरीक्षक हर्षवर्धन सोलंकी शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम राघोखेड़ी के निवासी थे। मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे ससम्मान उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हंसमुख, मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी हर्षवर्धन सोलंकी अपने पिता की इकलौती संतान थे। परिवार में उनकी पत्नी पूजा सोलंकी व दो बच्चे बिटिया विधि 4 वर्ष व पुत्र शौर्य सोलंकी है। उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews