स्कूल की ऑनलाइन क्लास में चल गई पोर्न फिल्म, मचा हड़कंप, केस दर्ज करने की मांग

स्कूल की ऑनलाइन क्लास में चल गई पोर्न फिल्म, मचा हड़कंप, केस दर्ज करने की मांग

श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना (Corona) के चलते कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस लेना शुरू कर दी है| लेकिन ऑनलाइन क्लासेस के साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं| इस बीच श्योपुर में एक निजी स्कूल की ऑनलाइन क्लास (Online Classes) के दौरान चैनल पोर्न फिल्म चलने लगी| आनन् फानन में पलकों ने बच्चों के मोबाइल बंद किये| वहीं शिक्षकों को जमकर खरी खोटी सुनाई| इधर, छात्र संगठनों ने भी केस दर्ज करने की मांग की है|

निजी स्कूल द्वारा 8वीं कक्षा के बच्चों की वॉट्सएप ग्रुप पर ऑनलाइन क्लास चल रही थी। इस दौरान बच्चों के मोबाइल पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगी| बच्चे घबरा गए और उन्होंने फौरन पैरेंट्स को बुला लिया। अभिभावकों ने देखा तो वह हैरान रह गए। बच्चे अचरज में पड़ गए, नजर पड़ते ही अभिभावकों ने भी तत्काल मोबाइल बंद किया और स्कूल प्रबंधन को खरी-खोटी सुनाई।

मामला सामने आने के बाद छात्र संगठन एनएसयूआई ने नाराजगी जताई और कोतवाली थाने में टीआई रमेश डांडे को ज्ञापन सौंपा और वीडियो चलाने वाले पर केस दर्ज किए जाने की मांग की। प्राचार्य ने असामाजिक तत्वों पर आरोप लगाकर घटना की पुनरावृत्ति न होने देने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ऑनलाइन क्लास बंद कर दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews