बिना सर्जरी महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, 2 की मौत

बिना सर्जरी महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, 2 की मौत

श्योपुर। श्योपुर जिला अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का जन्म तय वक्त से पहले हो गया, इस कारण नवजातों की हालत बेहद नाजुक थी। इसी वजह से दो नवजात शिशुओं ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में कमजोर नवजात शिशुओं को देखभाल के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार, महिला के छह में से दो शिशु जीवित नहीं बचे। मां की हालत स्थिर बताई गई है।

सोनोग्राफी देख डॉक्टर्स भी हैरान

सात महीने से भी कम समय की प्रसूता का इतनी तेज प्रसव पीड़ा देख डॉक्टरों ने उसकी सोनोग्राफी जांच कराई। जांच में पता चला कि मूर्ति के गर्भ में दो-तीन नहीं पूरे छह बच्चे हैं। यह पता लगते ही न सिर्फ मूर्ति और उसके परिजन बल्कि प्रसव कराने वाले डॉक्टर-नर्सों के भी पसीने आ गए।

35 मिनट में 6 बच्चों का जन्म

जांच में पता चला कि मूर्ति के गर्भ में दो-तीन नहीं पूरे छह बच्चे हैं। यह पता लगते ही न सिर्फ मूर्ति और उसके परिजन बल्कि प्रसव कराने वाले डॉक्टर-नर्सों के भी पसीने आ गए। गनीमत यह रही कि उसने बिना किसी ऑपरेशन के सामान्य डिलीवरी से मूर्ति ने बच्चों को जन्म दिया। करीब 35 मिनट में मूर्ति ने सभी 6 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें 4 बालक और 2 बालिकाएं हैं

दो बच्चियों की मौत

नवजातों को वजन 450 ग्राम से लेकर 750 ग्राम तक था इसलिए उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल एसएनसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों बालिकाएं ही सबसे कमजोर थी, जिनका वजन पूरा 400 से 450 ग्राम था। बालिकाओं ने इलाज के दौरान एसएनसीयू में ही दम तोड़ दिया, जबकि चार बालकों का इलाज डॉक्टरों की सघन निगरानी में चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews