
Shivpuri News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, खनियाधाना में नवागत थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने कमान संभालते ही आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज पुलिस की टीम ने गुडर डेरा व कंजर डेरा पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध जहरीली शराब को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही, प्रशासन का बुलडोजर चलवाया गया और 20 लाख से अधिक का कई लग्जरी सामान भी बरामद की गई। जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”795826172″]
कच्ची देशी शराब बरामद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसका पालन करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में कंजर डैरा पर दबिश दी गई। जहां से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची देशी शराब बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पुछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि शराब बनाने की फैक्ट्री हमने सिलपुरा हार में लगाई है। वहां से गांव- गांव इसे बेचा जाता है। जिसके आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र को लेकर पुलिस पूरे दल-बल के साथ ग्राम सिलपुरा पहुंचा। जहां पहाड़िया के किनारे बड़ी- बड़ी शराब बनाने की दो फैक्ट्री लगी थी।
[dgv_vimeo_video id=”795826254″]
मामला दर्ज
चार स्थानों पर जमीन में चौड़ा गड्डा खोदकर करीब 50,000 लीटर लहान भरा गया था और पानी के लिए बड़ी- बड़ी तीन सीमेन्ट की टंकी बनाई हुई थी, जिसमें पानी भरा हुआ था। बता दें कि शराब बनाने के लिए हाथ भट्टी बनी हुई थी। जिसे जेसीबी मशीन से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, आरोपी से पुछताछ के बाद उसके विरुद्ध धारा 34(1), 34(2), 49(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”795826389″]
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

