बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र, नागरिकों की बैंक में फंसी राशि दिलाने का अनुरोध

बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र, नागरिकों की बैंक में फंसी राशि दिलाने का अनुरोध

Surendra Sharma wrote a letter to Cooperative Minister  : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने शिवपुरी जिले के सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं में फंसी नागरिकों की जमापूँजी वापस करवाने के लिए सहकारिता मंत्री को पत्र लिखा है। अरविंद सिंह भदौरिया को लिखे पत्र में उन्होने कहा है कि आम लोग अपने ही पैसों के लिए भटक रहे हैं और बैंक से उन्हें नाममात्र की राशि मिल पा रही  है। ऐसे में उनकी परेशानियों का हल करने के लिए जल्द से जल्द कोई निराकरण किया जाए।

इस पत्र में सुरेंद्र शर्मा ने लिखा है कि शिवपुरी जिले के जिला सहकारी बैंक की कोलारस शाखा एवं अन्य स्थानों पर हुए घोटालों के कारण बैंक में कई किसानों व नागरिकों की जमापूँजी फंस गई है। हालांकि सरकार ने घोटाला करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भी डाल दिया है। लेकिन इससे जिनकी राशि जमा है वो उन्हें वापिस नहीं मिल सकी है। जिला सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि नागरिकों की राशि उन्हें वापस कर सके। बीजेपी नेता ने कहा है कि सरकार द्वारा समय-समय पर जिला सहकारी बैंक शिवपुरी को आर्थिक सहायता भी दी गई लेकिन वो पर्याप्त नहीं है कि नागरिकों की पूरी राशि वापस कर सकें।

सुरेंद्र शर्मा  कहा कि हालत यह है कि प्रति खाता धारक लाखों रुपए बैंक में जमा हैं और इन लोगों को इलाज, विवाह या अन्य किसी आवश्यक काम आने पर भी बैंक से सिर्फ 2000 या 3000 या 5000 की राशि बैंक मिल रही है। ऐसे में आम लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। उन्होने सहकारिता मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया से आग्रह किया है कि शिवपुरी जिले के सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में जिन नागरिकों की राशि जमा है और वह वापस निकालना चाहते हैं, उनकी शाखा अनुसार सूची बनाकर एवं उनसे अन्य बैंक का खाता नंबर लेकर उसमें भोपाल से ही सीधे राशि जमा करवा दी जाये, ताकि नागरिकों को उनकी राशि वापस मिल सके। इसी के साथ जिला सहकारी बैंक के संचालन हेतु सरकार जो उचित समझे वह व्यवस्था बनाकर एक बड़ी राशि अनुदान के रूप में दी जाये ताकि बैंक का संचालन भी निरंतरता से हो सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews