भाजपा विधायक की मंत्री को सलाह, ‘चुनाव की बजाय काम पर दें ध्यान’

भाजपा विधायक की मंत्री को सलाह, ‘चुनाव की बजाय काम पर दें ध्यान’

शिवपुरी| परवेज खान| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच भाजपा (BJP) ने उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन की साँची विधानसभा से चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया है| इस बीच भाजपा के ही एक विधायक ने अपनी ही सरकार को चुनाव की बजाय काम पर ध्यान देने की सलाह दे डाली है|

शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी (Virendra Raghuvanshi) ने अपनी ही पार्टी के सिंधिया समर्थक सहकारिता मंत्री गोविंद राजपूत (Govind Rajput) पर कटाक्ष किया है| रघुवंशी ने कहा कि सहकारिता मंत्री उपचुनाव की चिंता छोड़ किसानों पर ध्यान दे , चुनाव तो भाजपा में शिवराज जी और मोदी जी के नाम से जीत ही जाएंगे । किसानों की फसल तुलाई में लापरवाई और कर्मचारियों की हीलाहवाली पर विधायक जमकर भड़के|

बता दें कि भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी कभी सिंधिया के ही समर्थक माने जाते थे। लेकिन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने रघुवंशी का टिकट काट दिया था। तब चर्चा थी कि सिंधिया के ही कारण रघुवंशी का टिकट कटा। इससे नाराज होकर रघुवंशी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए रघुवंशी को टिकट दे दिया और वह कोलारस से विधायक हो गए। अब सिंधिया समर्थक मंत्री पर कटाक्ष कर विधायक ने सियासत में नई चर्चा शुरू कर दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews