24 घंटे के अंदर हुआ शिवपुरी के अंधेकत्ल का खुलासा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

शिवपुरी

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी (shivpuri) के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम छितीपुर में 15 अप्रैल को हुई छोटेलाल लोधी (42) की हत्या (murder) का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। आपको बता दें कि छोटेलाल लोधी अपने खेत (farm) पर सो रहा था तभी अज्ञात हमलावरों (attackers) ने सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस (police) को जब इस मामले का पता चला तब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर विवेचना शुरू कर दी।

यह भी पढे़ं… कोरोना संक्रमण के बीच JEE मेंस की परीक्षा स्थगित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने बस स्टैंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राहुल पुत्र देवलाल बाल्मीक, भानू पुत्र आशाराम वंशकर, सुनील पुत्र सेवाराम जाटव निवासी छितीपुर बताया। पुलिस ने जब उन तीनों से हत्या के बारे में पूछताछ की तब आरोपियों ने बताया कि वह खेत से बकरा चुराने गए थे लेकिन उसी वक्त छोटेलाल लोधी की आंख खुल गई, जिस कारण से उन तीनों ने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढे़ं… यदि करनी है कोरोना काल में रेल यात्रा तो इन नियमों का पालन करना अनिवार्य!

आरोपियों को पकड़ने में एसओ अशोक बाबू शर्मा, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक कोमल सिंह परिहार, सउनि संजय कुमार , थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम, प्र.आर. सेवाराम पाण्डेय, रामवीर बघेल, पीकेंश कुमार, अंकित सिंह, धर्मेंद्र लोधी, हिमाचलसिंह रावत, अरविंद मांझी, दीपेंद्र गुर्जर, राजेश शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews