CM Helpline में सांड की शिकायत, लोगों ने लगाई गुहार “मुख्यमंत्री जी इससे निजात दिलाइये”

CM Helpline में सांड की शिकायत, लोगों ने लगाई गुहार “मुख्यमंत्री जी इससे निजात दिलाइये”

शिवपुरी, मोनू प्रधान। अब तक कई बार कई लोगों ने सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) में फोन कर अपनी समस्याएं दर्ज कराई होंगी। इनमें कई तरह की परेशानियां होती हैं जिसने निजात पाने के लिए लोग सीएम हेल्पलाइन की मदद मांगते हैं। लेकिन ये शायद अपनी तरह का अनोखा मामला होगा, जब लोगों ने एक सांड (bull) के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है।

Gwalior News : घर में घुसकर रिटायर्ड टीचर से लूट, कोचिंग का ताला तोड़कर चुराए 4 लाख रुपये

दरअसल कोलारस कस्बे में एक आवारा सांड संकट का सबब बन चुका है। हालात यह हैं कि न तो नगर पंचायत इससे लोगों को निजात दिलवा पा रही है और न ही लोग खुद सांड को भगा पा रहे हैं। कस्बे के लोगों ने अंततः परेशान होकर सांड से निजात पाने के लिए 181 पर फोन लगाकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उन्हें आवारा सांड से निजात दिलाई जाए। स्थिति यह हो गई है कि अब यह सांड कभी भी किसी भी व्यक्ति के घर या दुकान में घुस जाता है और आतंक मचाते हुए नुकसान कर देता है। लोग अगर इसे भगाने का प्रयास करते हैं तो यह उन पर हमला करने से भी पीछे नहीं रहता है। इसलिए यह सांड कभी किसी को घायल भी कर सकता है। ऐसे में नगर पंचायत को जल्द ही इसे नगर से निकालने के लिए कोई कदम उठाना होगा। अन्यथा हालात गंभीर हो सकते हैं।

इस मामले में नगर पंचायत सीएमओ महेश चंद्र जाटव से बात की गई तो उनका कहना है कि आवारा सांड को लेकर कस्बे के लोगों ने तीन बार 181 पर शिकायत की हैं। हम भी सांड को दो बार बाहर छुड़वा चुके हैं लेकिन वह लौट कर वापिस कस्बे में आ जाता है। उन्होने कहा कि हम जल्द ही उसे कहीं बहुत दूर छुड़वाने की व्यवस्था करते हैं।

https://vimeo.com/625512568

https://vimeo.com/625513097

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews