हेलो SDOP, मैं जयविलास पैलेस से बोल रहा हूँ, ‘महाराज’ नाराज हैं, जमीन मामले में तुरंत मदद करें’

हेलो SDOP, मैं जयविलास पैलेस से बोल रहा हूँ, ‘महाराज’ नाराज हैं, जमीन मामले में तुरंत मदद करें’

शिवपुरी, मोनू प्रधान| हेलो.. एसडीओपी बोल रहे है… मैं जय विलास पैलेस (JaiVilas Palace) सिंधिया हाउस से बोल रहा हु, महाराज सिंधिया नाराज हो रहे हैं, आप धनंजय शर्मा की जमीन मामले में तुरंत मदद करें| कुछ इस तरह एक कॉल कोलारस एसडीओपी (Kolaras SDOP) के पास पहुंचा| एसडीओपी ने जब इस मामले की पड़ताल की तो यह फ़ोन फर्जी निकला| कॉल करने वाले धनंजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| ख़ास बात यह है कि यह धनंजय शर्मा सिंधिया समर्थक है, जो सेवादल कांग्रेस का पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुका है।

दरअसल, जिले के कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जयविलास पैलेसे से फोन कर एक मामला देखने के लिए फोन करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोलारस एसडीओपी को ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर फोन कर जमीन का एक मामला निपटाने की बात इस आरोपी युवक ने कही। एसडीओपी को मामला संदिग्ध लगने पर जब पतासाजी की गई तो फोन लगाने वाला युवक कूडा जागीर का धनंजय शर्मा निकला| जो सेवादल कांग्रेस का पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुका है। पुलिस ने आरोपी युवक धनंजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में इस युवक सहित दो अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कोलारस टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को युवक धनंजय शर्मा ने अपने आपको जयविलास से फोन करना बताते हुए एक जमीन संबंधी मामला निपटाने में सहयोग की बात कही। मामला संदिग्ध लगने पर एसडीओपी ने पूरी बात पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को बताई। एसपी ने जब इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय और उनके अधीनस्थ स्टाफ से बात कर पड़ताल की तो उनके यहां से इस तरह से किसी भी प्रकार के फोन करने से इंकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो यह मोबाइल नंबर जिससे फोन किया गया था वह एक कारीगर का निकला जिसे धनंजय शर्मा कूडा जागीर ने उपयोग किया था। पुलिस ने इस युवक धनंजय शर्मा को उठाया और पूछताछ की तो मामला खुल गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी युवक को पकड़ लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बड़े अधिकारियों को इसी तरह के फर्जी कॉल किये थे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews