कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह को लिखा पत्र, की ये मांग

गोविंद सिंह

शिवपुरी, मोनू प्रधान। भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र (Lahir Assembly of Bhind) से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ गोविन्द सिंह (Dr. Govind Singh) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को एक पत्र लिखा है। गोविंद सिंह ने लिखा है कि शिवपुरी (Shivpuri) जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण मार्गों की सड़कें काटकर एवं बाड़ लगा कर कोरोना एवं गंभीर रोगों से पीड़ित ग्रामीणों को कस्बा एवं जिला मुख्यालय पर चिकित्सा कराने से रोक दिया गया है, जिसके कारण ग्रामीण लोग बिना इलाज के मर रहे हैं।

यह भी पढ़े.. 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा, इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

बता दे कि शिवपुरी में कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) के नाम पर शहर के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। मुक्तिधाम के लिए जाने वाला रास्ता माधव चौक से सिद्धेश्वर रोड को भी पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास पुलिया पर बड़े-बड़े पत्थर डालकर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के एक दर्जन से ज्यादा मार्गों को इसी तरह बड़े-बड़े पत्थर, बेरिकेड्स या रेलिंग के सहारे बंद किया गया है, जिसके चलते जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

इतना ही नही  पुलिस ने पीपरसमा चौराहे से फतेहपुर की तरफ जाने वाला रास्ता, रातोर चौराहे से फतेहपुर जाने वाला रास्ता, हाईवे से मनियर की तरफ जाने वाला रास्ता, दररौनी चौराहे से स्टेशन की तरफ आने वाला रास्ता बंद कर दिया है। इसके लिए उन्हें पोहरी रोड होते हुए शिवपुरी आना पड़ रहा है।  इसी संबंध में गोविंद सिंह ने सीएम को पत्र लिखा है।

गोविंद सिंह

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews