PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार! भाजपा नेत्री ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, 1 साल से धूल खा रहे 2 हजार से ज्यादा आवेदन

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana : सरकार की योजना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वादों को जमीन पर उतारने का काम सरकारी मुलाजिमों का होता है लेकिन उनकी लापरवाही योजनाओं को तो पलीता लगाती है हैं साथ ही सरकार की साख पर भी बट्टा लगाती है, भाजपा नेत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखा गया एक पत्र इस बात का प्रमाण दे रहा है..आइये जानते हैं विस्तार से …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना और वादा है कि देश के हर गरीब के पास रहने के लिए खुद की छत होनी चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार पीएम आवास योजना चला रही है, योजना के तहत आवास बनाकर पात्र हितग्राहियों को दिए जाते है।

नगर परिषद् उपाध्यक्ष ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

मप्र में भी शिवराज सरकार इस योजना का लाभ गरीबों को दिला रही है, अब तक लाखों पात्र हितग्राही इसका लाभ ले चुके है और कई अभी कतार में हैं लेकिन शिवपुरी जिले की पोहरी नगर परिषद का मामला कुछ अलग है, नगर परिषद् की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री कृष्णलता संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पात्र लिखा है जिसमें परिषद् के अधिकारियों की शिकायत की है।

पीएम आवास योजना को लेकर की ये शिकायत 

नगर परिषद् उपाध्यक्ष ने सीएम शिवराज को लिखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पोहरी नगर परिषद् में 2151  लोगों ने आवास के लिए आवेदन किये लेकिन आज 1 साल बाद भी ये आवेदन कार्यालय में धूल खा रहे हैं, गरीब परेशान है लेकिन परिषद् के अधिकारी पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

अधिकारियों पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप 

उपाध्यक्ष कृष्णलता शर्मा ने आरोप लगाया कि कुंठित और भ्रष्टाचारी मनोदशा के चलते इन आवेदनों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे और पात्र हितग्राहियों को षड्यंत्रपूर्वक पीएम आवास योजना से वंचित रखा जा रहा है, आपसे निवेदन है कि इस पर संज्ञान लें जिससे प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप गरीबों को आवास मिल सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews