गांव में निकला मगरमच्छ तो लोगों ने पेड़ से बांधा, वन विभाग ने छुड़ाया

गांव में निकला मगरमच्छ तो लोगों ने पेड़ से बांधा, वन विभाग ने छुड़ाया

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी जिले के मुहारीकला गांव में गुरुवार सुबह 5 बजे एक घर के पीछे स्थित नाले में मगरमच्छ निकल आया। इस मगरमच्छ के निकलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी पूंछ पकड़ी और उसे एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांध दिया। जो मगरमच्छ निकला है वह करीब 4 फीट का बताया जा रहा है। इस बीच लोग मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खेलते भी दिखे।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तो पहले तो लोगों में घबराहट फैल गई, लेकिन फिर सबने हिम्मत करके उसे पकड़ा और पास ही एक शीशम के पेड़ से बांध दिया। सबसे पहले मकान मालिक हरदास लंगरोया ने मगरमच्छ को देखा और फिर गांववालों को सूचना दी। करीब चार फीट लंबे मगरमच्छ मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और उसे ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर माताटीला बांध के पानी में छोड़ने के लिए ले गई।
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में मगरमच्छ बड़ी संख्या में मौजूद हैं। माधव नेशनल पार्क में सांख्यसागर झील में 200 से ज्यादा मगरमच्छ हैं जो कई बार पास के नालों से होते हुए शहर में घुस आते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews