लोक निर्माण राज्य मंत्री के भांजे का शव मिला, दो दिन से लापता था युवक

murder

शिवपुरी, आरिफ खान। पोहरी थानांतर्गत छर्च की पुलिया में लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) के लापता भांजे की लाश मिली है। उनका 28 वर्षीय भांजा अनिल पिछले दो दिन से लापता था। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसकी लाश छर्च के जंगल में पुलिया के पास मिली है। पुलिस का कहना है कि पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

पोहरी अनुभाग के अंतर्गत आने वाले छर्च थाना के पूरा गांव से राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) का भांजा अनिल धाकड़ 24 अगस्त को घर से बाइक में पेट्रोल डलाने और बाल कटाने की कहकर घर से निकला था। रात तक वापस न लौटने पर मंत्री की बहन मीना धाकड़ ने छर्च पुलिस थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राज्यमंत्री के भानजे के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। उसकी मोबाइल की लोकेशन गलथुनी में आई लेकिन स्विच ऑफ था। बुधवार रात पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि छर्च थानांतर्गत कड़वानी में प्लांटेशन की पुलिया के पास लाश मिली है। उसकी पहचान भी ग्रामीणों ने अनिल के रूप में की। छर्च थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, मंत्री के छोटे भाई मस्तराम सहित अन्य लोग घटना स्थल पर पहुँचे और थाना प्रभारी छर्च राजेंद्र शर्मा ने पुलिया के पास अनिल की लाश मिलने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि घटना को लेकर पड़ताल की जा रही है।

इनका कहना है
पोहरी से लगभग 40 किमी दूरी जंगली इलाके में पुलिया के पास लाश मिली है। यह दो दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। शिवपुरी से एफएसएल टीम को बुलाया गया। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या है या हत्या। निरंजन सिंह राजपूत, एसडीओपी, पोहरी

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews