
शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर हंगामा कर दिया। ये लोग सहारा इंडिया (Sahara India) से अपने पैसे वापिस दिलाने की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे थे। इस दौरान सहारा के निवेशकों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया और सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अपने पैसे वापिस दिलाने की मांग के साथ निवेशकों का कहना था कि शिवपुरी जिले की शाखा में इनके करोड़ों रुपये जमा है जो बीते 5 सालों से नहीं मिले है। इस मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस और ना ही शासन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की है। अब सहारा इंडिया ऑफिस वाले अपनी ब्रांच को समेटकर भोपाल या इंदौर शिफ्ट करने की तैयारी में है। कंपनी यहां से चली जाए इससे पहले इनकी मांग है कि इनका पैसा वापिस दिलाया जाए।
https://vimeo.com/599710945
https://vimeo.com/599711394
कन्हैयालाल हत्याकांड केस : प्रदर्शन करने वाले 22 पदाधिकारियों सहित 450 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

