
Shivpuri News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में SAF जवान के साथ होटल मालिक समेत मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने बुरी तरह मारपीट की गई। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन- फानन में घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पोलो ग्राउंड में बीते रोज सीएम शिवराज के कार्यक्रम में ड्यूटी करके जवान होटल में चिकन बनवाने गए। जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। आइए जानें पूरा मामला…

CM की ड्यूटी पर था तैनात
पीड़ित SAF जवान वृंदावन प्रजापति के अनुसार, वो 18वीं बटालियन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात था। जहां से लौटते समय वृंदावन प्रजापति ने मीट मार्केट से चिकन लिया और मेडिकल कॉलेज के आगे गगन होटल पर पहुंचे। इस दौरान वृंदावन प्रजापति ने अपने एक अन्य जवान के साथ होटल पर खाना खाया। जब होटल का बिल देने की बारी आई तो होटल मालिक ने चिकन बनवाने के 470 रुपए बताएं।
मारपीट में हुआ घायल
जिसपर जवान ने कहा कि रेट ज्यादा है हर जगह ₹100 लगते हैं। इसी बात पर होटल मालिक गाली देने लगा। जब वृंदावन ने उसे गाली देने से रोका तो विवाद और बढ़ गया। तभी होटल मालिक सहित शराब के नशे में धुत्त जीएमसी के सुरक्षा गार्ड बिल्ले कुशवाह, त्रिलोक सिंह पटेल समेत एक अन्य ने मिलकर मारपीट कर दी। जिससे जवान बुरी तरह जख्मी हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”807176865″]
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
शिवपुरी से आशीष पांडेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

