
शिवपुरी, मोनु प्रधान। शिवपुरी कोलारस थाना अंतर्गत रेशम माता मंदिर पर दो पक्षों में विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ा की आपस में लाठी डंडे तक चल गए। बताया जा है कि रेशम माता मंदिर पर एक पक्ष चुनरी यात्रा लेकर पहुँचा था, तब मंदिर के पास ही दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की लाठी डंडे तक चल गए, इस घटना में कई महिलायें व बच्चें भी शामिल थे, जिसमें कई पुरुषों सहित महिलाये भी घायल हुई है।
चुनरी यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, चली लाठियां, कई लोग घायलhttps://t.co/jpD8iw31b6 pic.twitter.com/rajXM6Vpij
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) December 17, 2020
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

