आबकारी विभाग की कार्यवाही, तीन लाख की अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग की कार्यवाही, तीन लाख की अवैध शराब जब्त

शिवपुरी, शिवम् पांडे| आगामी त्योहारों को देखते हुए आबकारी अमला लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही कर रहा है जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत विशेष दल बनाकर अवैध मदिरा के विक्रय धारण की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है|

आज फिर अवैध मदिरा विक्रय की सूचना पर वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा शिवपुरी के नोहरी,कांकर, की आस पास बंजारों के क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही की तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा 350 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की एवम 5200 लीटर गुडलाहन मदिरा बनाने का समान पकड़ा और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गए।

इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण हेतु संग्रहित सामग्री ड्रम बर्तन एवं अन्य उपकरणों को कब्जे आबकारी लिया गया आज की कार्यवाही में जप्त महुआ लाहान एवं मदिरा का कुल बाजार मूल्य लगभग ₹3,25,500 अनुमानित है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews